टेबल टेनिस : गौरी की दोहरी खिताबी जीत, पुरुष एकल में आकाश विजेता

0
39

लखनऊ। गौरी शुक्ला ने स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) द्वारा आयोजित लखनऊ जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दमदार खेल दिखाते हुए महिला एकल व अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में जीत के साथ दोहरे खिताब अपने नाम किए। वहीं पुरुष एकल में आकाश द्विवेदी विजेता बने।

लखनऊ जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता

एसएनआई टेबल टेनिस एकेडमी, एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, मॉडर्न अकादमी, विनय खंड-2, गोमतीनगर में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में बालक अंडर-19 में अमर मणि शुक्ला और अंडर-11 आयु वर्ग में अमायरा सिंह व विराज ने खिताब जीते।

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. प्रसून शमसेरी (ऑर्थोपेडिक सर्जन, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ) ने विशिष्ट अतिथि खेल प्रमोटर सत्येंद्र त्रिपाठी की गरिमामयी मौजूदगी में विजेताओं को पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने की जबकि अंत में आयोजन सचिव सुनील जोशी ने आभार जताया।

पुरुष एकल के फाइनल में आकाश द्विवेदी ने अंकित वर्मा को 11-8, 8-11, 11-7, 11-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

महिला एकल में एसएनआई टेबल टेनिस अकादमी की गौरी शुक्ला ने ताश्वी रस्तोगी को 7-11, 11-4, 12-10, 8-11, 11-6 से पराजित किया। बालिका अंडर-19 वर्ग में भी गौरी शुक्ला ने ताश्वी रस्तोगी को 8-11, 10-12, 11-7, 11-9, 11-6 से हराकर दूसरा खिताब जीता।

बालिका अंडर-11 वर्ग में एसएनआई की अमायरा सिंह ने एसएनआई की ही आराध्या वर्मा को 8-11, 11-4, 11-9 से हराया। बालक अंडर-11 वर्ग में विराज सिंह ने वर्चस्व के खिलाफ खिताबी जीत दर्ज की। दूसरी ओर बालक अंडर-19 फाइनल में अमर मणि शुक्ला ने विनायक को 11-8, 11-7, 11-9 से शिकस्त दी।

ये भी पढ़ें : अंकुर पुरुष एकल चैंपियन, जूनियर में अन्वी व युगल में प्रखर-शाश्वत विजेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here