कारगिल युद्ध के जाबांज शहीद सीएचएम यशवीर सिंह की पत्नी सम्मानित

0
417

लखनऊ/ मेरठ : भारतीय सेना छब्बीसवाँ कारगिल विजय दिवस सामारोह 26 जुलाई, 2025 को मनाया जा रहा है, जिसके उपलक्ष्य में “घर घर शौर्य सम्मान महोत्सव” आयोजित किया जा रहा हैं। इस महोत्सव के अंतर्गत घर घर जा कर शहीदों के परिजनों को सम्मान पत्र तथा स्मृति चिह्न भेंट किया जा रहा है।

इसी के अंतर्गत आज फजलपुर, रोहटा रोड, मेरठ, यूपी की निवासी मुनेश देवी, जो शहीद सीएचएम यशवीर सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत) की पत्नी हैं, को सम्मानित किया गया तथा परिजनों से संवाद करके उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान परिजनों की आवश्यकताओं के निराकरण के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया।

ये भी पढ़ें : कारगिल शहीद की पत्नी को सम्मानित, परिजनों की जरूरतों पर हुई बातचीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here