लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में शनिवार को राज्य स्तरीय विद्यालयी कलारीपयट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने किया, जबकि विजेता प्रतिभागियों को सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश मुकेश शर्मा ने पदक और विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
राज्य स्तरीय विद्यालयी कलारीपयट्टू प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल का दबदबा रहा। बालक वर्ग में चार और बालिका वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीतकर लखनऊ मंडल ने कुल सात स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग की चुवाडुकल स्पर्धा में लखनऊ मंडल की प्रियांशी ने पहला, वाराणसी मंडल की आफरीन ने दूसरा और सहारनपुर मंडल की जिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में अयोध्या मंडल के अब्दुल सलमान पहले, लखनऊ मंडल के रुद्र प्रताप दूसरे और प्रयागराज मंडल के युवराज दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 बालिका वर्ग की चुवाडुकल स्पर्धा में लखनऊ मंडल की समरीन बानो ने पहला, वाराणसी की शिवानी विश्वकर्मा ने दूसरा और सहारनपुर मंडल की राधिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ मंडल के निखिल रावत पहले और वाराणसी मंडल के आशीष सोनकर दूसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 बालिका वर्ग की मेयपयट्टू स्पर्धा में लखनऊ मंडल की शिवानी रावत ने पहला, झांसी की रश्मि ने दूसरा और मुरादाबाद की रिजा इकबाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में लखनऊ के प्रिंस मौर्य पहले, वाराणसी के युवराज सिंह दूसरे और आगरा मंडल के सत्यम पंवार तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 बालिका वर्ग की मेयपयट्टू स्पर्धा में वाराणसी की त्रिधा मौर्य ने पहला, मुरादाबाद की सगुण पाल ने दूसरा और प्रयागराज की क्षमा यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ मंडल के तुषार ने पहला और वाराणसी मंडल के पवन प्रजापति ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग की केट्टूकरी (लाठी) स्पर्धा में लखनऊ मंडल की प्रियांशी और शिवानी रावत की जोड़ी ने पहला, वाराणसी मंडल की अंचल कुमारी और रिया सिंह की जोड़ी ने दूसरा तथा मुरादाबाद मंडल की राधिका वर्मा और रिजा इकबाल की जोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 बालक वर्ग की केट्टूकरी (लाठी) स्पर्धा में वाराणसी मंडल के अर्सलान खान और सत्यम की जोड़ी ने पहला, लखनऊ मंडल के प्रिंस मौर्य और दिव्यांश कश्यप की जोड़ी ने दूसरा तथा प्रयागराज मंडल के मोहम्मद जीशान और मोहम्मद सहबाज की जोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग की केट्टूकरी (लाठी) स्पर्धा में वाराणसी मंडल की चांदनी और मानसी की जोड़ी ने पहला, लखनऊ मंडल की नाजरीन बानो और अदिति देवी की जोड़ी ने दूसरा तथा मुरादाबाद मंडल की सगुन पाल और ईवा की जोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 बालक वर्ग की केट्टूकरी (लाठी) स्पर्धा में लखनऊ मंडल के निखिल रावत और लकी सिंह गौतम की जोड़ी ने पहला, वाराणसी मंडल के सनी पटेल और ईशान की जोड़ी ने दूसरा तथा आगरा मंडल के रितेश कुमार और कुलदीप सिंह की जोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ये भी पढ़े : मंडलीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज अव्वल
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल पीएन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ देवेंद्र कुमार पांडेय, आरएसओ अतुल सिंह और कलारीपयट्टू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रवीण गर्ग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ विनोद कुमार, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय उत्तर प्रदेश राम सुजान मिश्र, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह, पूनम शाही और पुनीत रेडक्लिफ, मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडेय तथा जनपदीय क्रीड़ा सचिव लखनऊ अमित कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अभिलेख कार्य से जुड़े हिमांशु शुक्ला, लईक अहमद, प्रमेंद्र मिश्रा, सूरज त्रिपाठी, अंकुर पांडेय, मुक्ता बब्बर, नूपुर दुबे और नवप्रीत कौर के अलावा उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन द्वारा नामित निर्णायकों ने सहयोग किया।
निर्णायक मंडल में नितेश यादव, नितेश सिंह, सनी, फैसल अहमद, ज्योति, दीपांशी, सैयद अयूब, मानसी जायसवाल और राजपाल यादव शामिल रहे।










