तैयार हो जाइए, अगले साल 21 जनवरी को थिएटरों में दस्तक देगी ‘लव एंड वॉर’

1
209
@bhansali_produc

बॉलीवुड में जब भी भव्य और बड़े पैमाने की फिल्मों का जिक्र होता है, तो संजय लीला भंसाली का नाम अपने आप सामने आ जाता है। एक बार फिर वह दर्शकों के लिए एक खास और बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है लव एंड वॉर।

इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है, और अब इसकी रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। फिल्म की स्टार कास्ट में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।

हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्ट से इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की। इस तस्वीर में संजय लीला भंसाली के साथ रणबीर, विक्की और आलिया एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। यह एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें भावनाओं और संघर्ष से भरे कई प्रभावशाली दृश्य देखने को मिलेंगे।

इस फिल्म की खास बात यह भी है कि भंसाली पहली बार विक्की कौशल के साथ काम कर रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है—इससे पहले दोनों सांवरिया में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा, आलिया भट्ट के साथ वह गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद एक बार फिर सहयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : कार्तिक आर्यन की ‘नागजिला’ अब 2027 में, वैलेंटाइन वीकेंड पर होगी रिलीज

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here