अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सलमान खान खासा चर्चाओं में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक अन्य आगामी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
इस फिल्म में उनके साथ साउथ की फीमेल सुपरस्टार नयनतारा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन तेलुगु निर्देशक वामशी पेडिपल्ली करेंगे। अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और पूजा सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म की मुख्य कास्ट सलमान और नयनतारा पूजा सेरेमनी में शामिल हुए।
दिल राजू की कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में कलाकारों को फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले एक पूजा समारोह में भाग लेते हुए दिखाया गया है। राजू ने सलमान और नयनतारा की अगली फिल्म के पूजा समारोह और मुहूर्त शॉट का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस फिल्म को अभी अस्थायी रूप से SVC63 नाम से जाना जा रहा है।
With auspicious beginnings and a vibrant atmosphere… this is how we began the #SalmanKhanVamshiPaidipallyFilm in Mumbai 🔥
On a Mission to bring you the Best of Entertainment ❤️
▶️ https://t.co/9KhibfEOsE#SVC63 @BeingSalmanKhan #Nayanthara @directorvamshi #DilRaju #Shirish… pic.twitter.com/8eKQp2cijz
— Sri Venkateswara Creations (@SVC_official) April 22, 2026
वीडियो में राजू, वामशी और बाकी टीम मुंबई में सेट पर पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। नयनतारा काले रंग के जंपसूट में आती हैं, जबकि सलमान काली टी-शर्ट और जींस पहने हुए हैं। टीम का अभिवादन करने के बाद, वह सेट का जायजा लेते हैं और शूटिंग के लिए तैयार हो जाते हैं। वीडियो मुहूर्त शॉट के साथ समाप्त होता है।
सलमान और नयनतारा ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी। यूनिट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस महत्वाकांक्षी एक्शन एंटरटेनर का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। फिलहाल एक विशेष रूप से तैयार किए गए सेट पर शूटिंग चल रही है, जहां कुछ अहम सीन के अलावा हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, वामशी ने दोनों मुख्य अभिनेताओं के लिए दमदार भूमिकाएं गढ़ी हैं। फिल्म की पूरी कास्ट और कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
आने वाले समय में अभिनेता की पाइपलाइन में ‘मातृभूमि’ भी है। पहले इसका नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था, लेकिन अब बदल गया है। फिल्म को पहले 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो सकी। इसलिए फिलहाल फिल्म आगे टल गई है।
नयनतारा 2025 में आई तमिल फिल्म ‘टेस्ट’ और इस साल रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘मन शंकरा वर प्रसाद गारू’ में नजर आई थीं। उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें कन्नड़ में ‘टॉक्सिक’, बालकृष्ण के साथ एक तेलुगु फिल्म, तमिल में ‘मूकूथी अम्मन 2’, ‘मनंगट्टी सिंस 1960’, ‘हाय और रक्कायी’ और मलयालम में ‘पैट्रियट’ और ‘डियर स्टूडेंट्स’ शामिल हैं। यह नयनतारा की ‘जवान’ के बाद दूसरी हिंदी फिल्म है।
ये भी पढ़े : 19 मार्च नहीं, अब 4 जून को आएगी टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स
ये भी पढ़े : ‘It All Begins Today’: सलमान- नयनतारा की मेगा-बजट SVC 63 का आगाज
ये भी पढ़े : फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा तोहफा : सलमान-नयनतारा पहली बार बड़े पर्दे पर साथ
ये भी पढ़े : “दिल, दिमाग और जिगर से”- सलमान की नई फिल्म का ऐलान, फैंस उत्साहित











