लखनऊ में थमा विजय कुमार का सफर, भारतीय गोल्फ को बड़ा झटका

0
109

भारतीय गोल्फ जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। देश के दिग्गज गोल्फर और 2002 इंडियन ओपन के विजेता विजय कुमार का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन 28 अप्रैल को लखनऊ में हृदयाघात के कारण हुआ। इस खबर की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने की।

पीजीटीआई ने अपने बयान में कहा कि डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) दिग्गज भारतीय गोल्फर विजय कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है।

29 सितंबर 1968 को लखनऊ में जन्मे विजय कुमार भारतीय पेशेवर गोल्फ के सबसे सफल और सम्मानित खिलाड़ियों में गिने जाते थे। 1990 के दशक के मध्य से लेकर 2000 के दशक की शुरुआत तक उन्होंने घरेलू गोल्फ में अपना दबदबा कायम रखा और कई खिताब अपने नाम किए।

2002 इंडियन ओपन में उनकी ऐतिहासिक जीत भारतीय गोल्फ के यादगार पलों में शामिल है। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में रहे। इसके अलावा उन्होंने 1999 में स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयूज में खेले गए अल्फ्रेड डनहिल कप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।

अपनी निरंतरता, कौशल और अनुशासित खेल के लिए पहचाने जाने वाले विजय कुमार ने कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया और भारत में पेशेवर गोल्फ के विकास में अहम भूमिका निभाई।

डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिल देव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विजय कुमार भारतीय गोल्फ के सच्चे दिग्गज थे, जिनकी उपलब्धियां और विनम्रता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।

वहीं, पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जोहल ने कहा कि विजय कुमार की उपलब्धियां भारतीय गोल्फ के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएंगी और उनका योगदान खिलाड़ियों को लंबे समय तक प्रेरित करता रहेगा।

ये भी पढ़ें : भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का निधन

ये भी पढ़ें : यूटीटी सीजन 7 नीलामी: यूपी प्रोमेथियंस से खेलेंगे मानव ठक्कर और यांग्ज़ी लियू

ये भी पढ़े : अक्षय शर्मा की शानदार वापसी, 64 के स्कोर के साथ पांच साल बाद चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here