जब राष्ट्रपति भवन में गूंजा ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का नाम, नम हुईं हेमा मालिनी की आंखें

0
50
@rashtrapatibhvn

राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने ग्रहण किया।

समारोह के दौरान हेमा मालिनी काफी भावुक दिखी और उनके चेहरे पर दिवंगत अभिनेता को याद करने की भावनाएं साफ दिखाई दीं। पद्म पुरस्कार का ऐलान जनवरी में हुआ था। हेमा मालिनी ने इस सम्मान को लेकर बोला कि यह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है।

उन्होंने बोला कि उनकी बेटी अहाना इस मौके पर उनके साथ थीं, जबकि ईशा आना चाहती थीं लेकिन किसी कारणवश शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा कि सनी देओल, बॉबी देओल सहित पूरा परिवार इस सम्मान से बेहद खुश हैं और यह पल सभी के लिए यादगार बन गया है।

बताते चले कि, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में हुआ था। हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ के रूप में मशहूर धर्मेंद्र ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्में दीं। निधन से पहले दिग्गज अभिनेता आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे।

ये भी पढ़े : संजय गुप्ता बोले – दक्षिण भारतीय सिनेमा ने बचाई ‘मास हीरो’ की परंपरा

ये भी पढ़े : बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन, सिनेमा जगत में एक युग का अंत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here