लखनऊ एनसीसी शिविर: अष्टांग योग प्रशिक्षण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर बहस

0
32

हाईलाइट्स

  • 19 यूपी गर्ल्स बटालियन के वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में आठवें दिन योगाभ्यास
  • रेड ब्रिगेड संस्था द्वारा आयोजित आत्मरक्षा कार्यशाला का समापन
  • ‘कृत्रिम बुद्धिमता’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई

लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, तिवारीगंज, लखनऊ में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आज आठवां दिन रहा।

शिविर के आठवें दिन प्रातः योगाभ्यास कराया गया, जिसमें कैंप प्रशिक्षण अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित क्रम के अनुसार अभ्यास कराया।

इसमें ग्रीवा, कटि एवं स्कंध संचालन के साथ खड़े होकर, बैठकर, पीठ तथा पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त नियमित कक्षा में अष्टांग योग के अंतर्गत यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके बाद रेड ब्रिगेड संस्था द्वारा ऊषा विश्वकर्मा एवं उनकी टीम के सहयोग से आयोजित आत्मरक्षा कार्यशाला का समापन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षित कैडेट्स ने आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अमरेन फाउंडेशन की रेणुका टंडन भी उपस्थित रहीं।

दिन के कार्यक्रम में ‘कृत्रिम बुद्धिमता वर्तमान में महत्वपूर्ण है अथवा नहीं’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें कैडेट्स ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। शिविर में प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप के लिए लखनऊ मुख्यालय की टीम की तैयारी भी कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें : बेटियां बनें आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सक्षम: मेजर जनरल गौरव गौतम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here