यू मुंबा टीटी ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार यूटीटी चैंपियन

0
54
Picture Credit - Butterfly UTT

गोवा : यू मुंबा टीटी ने शानदार वापसी करते हुए डेम्पो गोवा चैलेंजर्स के पूरे सीजन के अजेय अभियान का अंत किया और रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक ग्रैंड फिनाले में 8-5 की जीत के साथ बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस यूटीटी सीजन 7 पावर्ड बाय चैटजीपीटी का लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया।

शुरुआती दो मुकाबलों के बाद यू मुंबा 2-4 से पीछे था, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन ने दमदार वापसी की। कप्तान मानुष शाह और एना हर्सी ने मिश्रित युगल में शानदार जीत दर्ज कर टीम की वापसी की नींव रखी।

बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 

इसके बाद मानुष ने अल्वारो रोबलेस को हराकर बढ़त दिलाई और आखिर में अनुषा कुतुंबाले ने सिंड्रेला दास के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में निर्णायक अंक जीतकर खिताब पर मुहर लगा दी।

यह पूरे सीजन में गोवा की पहली और एकमात्र हार रही। इस जीत के साथ यू मुंबा ने प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनने के मामले में गोवा की बराबरी कर ली। दोनों टीमों के नाम अब दो-दो खिताब हैं।

रोमांचक ग्रैंड फिनाले में 8-5 से दर्ज की जीत, डेम्पो गोवा चैलेंजर्स के अजेय अभियान पर लगाया ब्रेक

 

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में और नीरज बजाज तथा वीटा दानी द्वारा प्रमोट की गई बटरफ्लाई यूटीटी सीजन 7 में दुनिया भर के 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 14 ओलंपियन शामिल थे।

अभिनंध पीबी को मिला चैटजीपीटी प्लेयर ऑफ द लीग सम्मान

लीग के प्रभाव पर बोलते हुए वीटा दानी ने कहा, “मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य इस खेल को आगे बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय खिलाड़ियों को ऐसी पहलों का सबसे अधिक लाभ मिले।

जब हमने इस लीग की शुरुआत की थी, तब हमारा लक्ष्य भारतीय खिलाड़ियों के स्तर को ऊंचा उठाना और भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतना था, और वही लक्ष्य आज भी है।

हम हर साल उस मंजिल के और करीब पहुंच रहे हैं। हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मानव और मनुष अब विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि सिंड्रेला और दिव्यांशी जैसी खिलाड़ी लगातार प्रगति कर रही हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि यूटीटी भारतीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा का सही मंच और अनुभव दे रहा है।”

मानुष शाह और एना हर्सी बने पुरुष एवं महिला एमवीपी

यू मुंबा ने इसी महीने ड्रीम यूटीटी जूनियर्स का खिताब भी जीता था। इस तरह वह सीनियर और जूनियर दोनों खिताब एक ही सीजन में जीतने वाली पहली टीम बन गई।

लीग की सफलता पर नीरज बजाज ने कहा, “बटरफ्लाई यूटीटी के सातवें सीजन के समापन पर यह देखकर बेहद संतोष होता है कि यह लीग हर वर्ष और मजबूत होती जा रही है। प्रतियोगिता का स्तर, भारतीय प्रतिभाओं का उभरना और प्रशंसकों का उत्साह हमारे विजन को सही साबित करता है।

मैं खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया, हमारे साझेदारों, प्रसारण सहयोगियों और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। उनके भरोसे ने बटरफ्लाई यूटीटी को भारत में टेबल टेनिस का विश्वस्तरीय मंच बनाया है।”

फाइनल की शुरुआत सीजन के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक से हुई, जहां उभरते भारतीय खिलाड़ी अभिनंध पीबी ने लिलियन बार्डे को 2-1 से हराया। इसके बाद बर्नाडेट स्ज़ोक्स ने एक गेम से पिछड़ने के बावजूद एना हर्सी को 2-1 से मात देकर गोवा की बढ़त 4-2 कर दी।

यू मुंबा की वापसी मिश्रित युगल से शुरू हुई। मनुष और हर्सी की जोड़ी ने लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए अल्वारो रोबलेस और सिंड्रेला दास को सीधे गेमों में हराया और मुकाबले का रुख बदल दिया।

इसके बाद पुरुष एकल में मनुष ने पहला गेम गंवाने के बावजूद वापसी करते हुए दूसरा गेम 11-10 और निर्णायक गेम 11-5 से जीतकर टीम को 7-5 की बढ़त दिला दी।

खिताब का फैसला अंतिम मुकाबले में हुआ। सिंड्रेला के खिलाफ अनुषा कुतुंबाले ने दबाव में शानदार संयम दिखाया। सिंड्रेला ने 5-9 से पिछड़ने के बाद स्कोर 10-10 से बराबर किया,

लेकिन अनुषा ने अगला अंक जीतकर 11-10 से मुकाबला समाप्त किया और यू मुंबा को लगातार दूसरा खिताब दिला दिया। यह जीत टीम के कोच जॉन मर्फी और जय मोडक के लिए भी यादगार रही, जिन्होंने वापसी के बाद टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया।

ये भी पढ़ें : अन्ना हर्सी और मनुष शाह का शानदार प्रदर्शन, यू मुंबा टीटी फिर फाइनल में

ये भी पढ़ें : डेम्पो गोवा ने दबंग दिल्ली को 8-2 से रौंदा, फाइनल में धमाकेदार एंट्री 

ये भी पढ़ें : डेम्पो गोवा ने लीग चरण में कायम रखा अजेय रिकॉर्ड, रचा इतिहास

ये भी पढ़ें : 8-7 की जीत के साथ कोलकाता सेमीफाइनल में, यू मुंबा भी अंतिम चार में

ये भी पढ़ें : दबंग दिल्ली का दमदार प्रदर्शन, अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स पर 9-6 की जीत

ये भी पढ़ें : स्ज़ॉक्स का दम, सिंड्रेला का कमाल; डेम्पो गोवा ने पुणे को हराया

ये भी पढ़ें : रासेनफॉसे, पोल्कानोवा और मनिका के दम पर अहमदाबाद की दमदार जीत

ये भी पढ़ें : अयहिका के दम पर कोलकाता थंडरब्लेड्स ने अहमदाबाद को 9-6 से हराया

ये भी पढ़ें : यू मुंबा टीटी का विजयी अभियान जारी, पुणे जैगुआर्स को 9-6 से हराया

ये भी पढ़ें : अनुषा कुटुंबाले बनीं जीत की नायिका, यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को चौंकाया

ये भी पढ़ें : मनिका बत्रा पर भारी पड़ीं सयाली वानी, यूपी प्रोमेथियंस की रोमांचक जीत

ये भी पढ़ें : स्ज़ॉक्स के दम पर डेम्पो गोवा की लगातार जीत, कोलकाता को 8-7 से हराया

ये भी पढ़े : पृथिका और स्नेहित ने पीबीजी पुणे जैगुआर्स को दिलाई रोमांचक जीत

ये भी पढ़ें : सुतिर्था के ‘क्लीन स्वीप’ ने बचाई दिल्ली की लाज, कोलकाता की करीबी हार

सीजन के अंत में व्यक्तिगत पुरस्कारों की भी घोषणा की गई। यू मुंबा टीटी के कप्तान मनुष शाह को पुरुष एमवीपी और उनकी साथी एना हर्सी को महिला एमवीपी चुना गया।

पीबीजी पुणे जैगुआर्स के ओमर अस्सार को शॉट ऑफ द लीग पुरस्कार मिला, जबकि डेम्पो गोवा चैलेंजर्स के उभरते खिलाड़ी अभिनंध पीबी को ChatGPT प्लेयर ऑफ द लीग चुना गया।

फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए मनुष शाह को इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई, एना हर्सी को फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई का पुरस्कार मिला। मनुष ने ChatGPT प्लेयर ऑफ द टाई और बिसलेरी शॉट ऑफ द टाई का सम्मान भी अपने नाम किया।

  • फाइनल स्कोर
  • यू मुंबा टीटी 8-5 डेम्पो गोवा चैलेंजर्स
  • * लिलियन बार्डे, अभि‍नंध पीबी से 1-2 (7-11, 9-11, 11-6) से हारे
    * एना हर्सी, बर्नाडेट स्ज़ोक्स से 1-2 (11-5, 7-11, 7-11) से हारे
    * मनुष शाह/एना हर्सी ने अल्वारो रोबलेस/सिंड्रेला दास को 3-0 (11-8, 11-7, 11-9) से हराया
    * मनुष शाह ने अल्वारो रोबलेस को 2-1 (6-11, 11-10, 11-5) से हराया
    * अनुषा कुतुंबाले ने सिंड्रेला दास को 1-0 (11-10) से हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here