गोवा : ओलंपियन अल्वारो रोब्लेस के शानदार प्रदर्शन की बदौलत डेम्पो गोवा चैलेंजर्स ने शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पूर्व चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी को 8-2 से हराकर बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7, पावर्ड बाय चैटजीपीटी के फाइनल में जगह बना ली।
बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7
स्पेन के रोब्लेस ने पुरुष एकल और मिश्रित युगल दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर गोवा की अपराजित लय को बरकरार रखा और टीम को खिताब से सिर्फ एक जीत दूर पहुंचा दिया। गोवा ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाया और शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद चौथे मैच में जीत सुनिश्चित कर ली।
हालांकि मारिया शियाओ ने बर्नाडेट स्ज़ोक्स के खिलाफ वापसी करते हुए दिल्ली को एकमात्र जीत दिलाई, लेकिन रोब्लेस और युवा खिलाड़ी सिंड्रेला दास ने मिश्रित युगल में शानदार प्रदर्शन कर गोवा को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंत में अभिनंध पी.बी. ने दिल्ली के कप्तान साथियान ज्ञानसेकरण को हराकर टीम की फाइनल में जगह पक्की कर दी।
टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में तथा नीरज बजाज और वीटा दानी द्वारा प्रोमोट किए जा रहे बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 में दुनिया भर के 42 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 14 ओलंपियन शामिल हैं।
लीग का उद्देश्य उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा और सालभर चलने वाली विकास पहलों के माध्यम से भारतीय टेबल टेनिस को मजबूत बनाना है।

रोब्लेस ने पहले मैच में यूसेफ अब्देलअज़ीज़ को सीधे गेमों में हराकर गोवा को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले दो गेम आसानी से जीतने के बाद उन्होंने तीसरे गेम में 7-10 से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया और टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी।
दिल्ली ने इसके बाद मारिया शियाओ के जरिए वापसी की। पहले गेम में करीबी हार झेलने के बाद उन्होंने बर्नाडेट स्ज़ोक्स के खिलाफ अगले दोनों गेम जीतकर अंतर कम किया। लेकिन रोब्लेस और सिंड्रेला दास की जोड़ी ने मिश्रित युगल में साथियान ज्ञानसेकरण और मारिया शियाओ को सीधे गेमों में हराकर गोवा को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें : डेम्पो गोवा ने लीग चरण में कायम रखा अजेय रिकॉर्ड, रचा इतिहास
ये भी पढ़ें : 8-7 की जीत के साथ कोलकाता सेमीफाइनल में, यू मुंबा भी अंतिम चार में
ये भी पढ़ें : दबंग दिल्ली का दमदार प्रदर्शन, अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स पर 9-6 की जीत
ये भी पढ़ें : स्ज़ॉक्स का दम, सिंड्रेला का कमाल; डेम्पो गोवा ने पुणे को हराया
ये भी पढ़ें : रासेनफॉसे, पोल्कानोवा और मनिका के दम पर अहमदाबाद की दमदार जीत
ये भी पढ़ें : अयहिका के दम पर कोलकाता थंडरब्लेड्स ने अहमदाबाद को 9-6 से हराया
ये भी पढ़ें : यू मुंबा टीटी का विजयी अभियान जारी, पुणे जैगुआर्स को 9-6 से हराया
ये भी पढ़ें : अनुषा कुटुंबाले बनीं जीत की नायिका, यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को चौंकाया
ये भी पढ़ें : मनिका बत्रा पर भारी पड़ीं सयाली वानी, यूपी प्रोमेथियंस की रोमांचक जीत
ये भी पढ़ें : स्ज़ॉक्स के दम पर डेम्पो गोवा की लगातार जीत, कोलकाता को 8-7 से हराया
ये भी पढ़े : पृथिका और स्नेहित ने पीबीजी पुणे जैगुआर्स को दिलाई रोमांचक जीत
ये भी पढ़ें : सुतिर्था के ‘क्लीन स्वीप’ ने बचाई दिल्ली की लाज, कोलकाता की करीबी हार
निर्णायक मुकाबले में अभिनंध पी.बी. ने साथियान ज्ञानसेकरन के खिलाफ शानदार संयम दिखाया और 11-9 से जीत दर्ज कर गोवा को फाइनल का टिकट दिलाया। लीग चरण में अपराजित रहने वाली यूटीटी इतिहास की पहली टीम बनने के बाद अब डेम्पो गोवा चैलेंजर्स ऐतिहासिक खिताब से केवल एक जीत दूर है।
अल्वारो रोब्लेस को चैटजीपीटी मैच आईक्यू प्लेयर ऑफ द टाई और फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई चुना गया। सिंड्रेला दास को इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई का पुरस्कार मिला, जबकि मारिया शियाओ को बिसलेरी शॉट ऑफ द टाई सम्मान से नवाजा गया।
बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स खेल (हिंदी), स्टार स्पोर्ट्स तमिल 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स तमिल 3 एचडी पर किया जा रहा है, जबकि जियोहॉटस्टार पर हिंदी, तमिल और अंग्रेजी में लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
- अंतिम परिणाम:
- डेम्पो गोवा चैलेंजर्स 8-2 दबंग दिल्ली टीटीसी
- * अल्वारो रोब्लेस ने यूसेफ अब्देलअज़ीज़ को 3-0 (11-8, 11-4, 11-10) से हराया।
* बर्नाडेट स्ज़ोक्स मारिया शियाओ से 1-2 (11-10, 6-11, 4-11) से हार गईं।
* अल्वारो रोब्लेस/सिंड्रेला दास ने साथियान ज्ञानसेकरन/मारिया शियाओ को 3-0 (11-9, 11-8, 11-3) से हराया।
* अभिनंध पी.बी. ने साथियान ज्ञानसेकरन को 11-9 से हराया।













