डूरंड कप में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड का तूफानी प्रदर्शन, बोडोलैंड एफसी पर 6-0 की जीत

0
28

गुवाहाटी : मौजूदा चैंपियन नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी ने 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के गुवाहाटी चरण की शुरुआत शानदार अंदाज़ में करते हुए शनिवार को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए ग्रुप एफ के उद्घाटन मुकाबले में बोडोलैंडएफसी को 6-0 से करारी शिकस्त दी।

टीम के स्टार खिलाड़ी अलाउद्दीनअजराई ने शानदार हैट्रिक जमाकर मुकाबले के नायक बने, जबकि लालरिनज़ुआला, रिडीमत्लांग और एंटोनियोमोयानो ने भी एक-एक गोल दागकर हाईलैंडर्स को अपने खिताब बचाने के अभियान की बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

135वें इंडियन ऑयल डूरंडकप के सभी 43 मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगी। नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड के मुख्य कोच जुआनपेद्रोबेनाली ने अपनी टीम को 4-4-2 फॉर्मेशन में उतारा, जिसमें अजराई और लालरिनज़ुआला ने आक्रमण की जिम्मेदारी संभाली।

वहीं, बोडोलैंड एफसी के मुख्य कोच विकासपंथी ने रॉबिन्सनब्लैंडोनरेंडोन को अकेले स्ट्राइकर के रूप में उतारते हुए 4-2-3-1 रणनीति अपनाई। हाईलैंडर्स ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपनी पकड़ बना ली। टीम ने गेंद पर नियंत्रण रखते हुए खेल की रफ्तार तय की।

अजराई शुरुआती मिनटों से ही खतरनाक दिखे। उन्होंने बाएंछोर से शानदार क्रॉस दिया, जिसे मैकार्टन लुईसनिक्सन ने नियंत्रित कर गोल पर शॉट लगाया, लेकिन गोलकीपर बिरखां गदैमारी ने उसे आसानी से रोक लिया। आठवें मिनट में नॉर्थ ईस्ट बढ़त लेने के बेहद करीब पहुंच गया।

जितिन एम.एस. ने बाईंओर से शानदार दौड़ लगाकर गेंद लालरिनज़ुआला के लिए छोड़ी। उनके हल्के सेफ्लिक पर मोहम्मद अरशफ को सुनहरा मौका मिला, लेकिन उन्होंने अनुकूल स्थिति से गेंद क्रॉस बार के ऊपर मार दी। जितिन और लालरिनज़ुआला की आपसी समझ लगातार बोडोलैंड की रक्षापंक्ति को परेशान करती रही।

हालांकि, गौरव बोहरा, उरजॉयब्रह्मा और डिडवमहाजोवारी ने बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाते हुए शुरुआती बढ़त नहीं बनने दी। बोडोलैंड ने भी कुछ अच्छे मूव बनाए। मिडफील्ड रऋतुराजमोहन ने अजराई को अंदर की ओर बढ़ने से रोकने के लिए शानदार स्लाइडिंग टैकल किया, जबकि विंगरवांश्वादामेडिएंग दोह का प्रयास अपने  ही साथी खिलाड़ी से टकराकर बाहर चला गया।

नॉर्थ ईस्ट लगातार ऊंची डिफेंसिवलाइन और लंबे समय तक गेंद अपने कब्जे में रखकर दबाव बनाता रहा। अजराई ने दोफ्री-किक से खतरा पैदा किया। पहली बार दैमारी गेंद को पूरी तरह नहीं रोक सके, लेकिन लालरिनज़ुआला के पहुंचने से पहले उसे संभाल लिया। दूसरी बार उन्होंने शानदार पंच लगाकर गेंद को टॉप कॉर्नर में जाने से रोक दिया।

लगातार दबाव बनाने के बावजूद हाईलैंडर्स को पहला गोल पहले हाफ के इंजरी टाइम तक इंतजार करना पड़ा। बोडोलैंड ने अपने ही हाफ में गेंदगंवादी, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए अजराई ने पेनल्टी बॉक्स के भीतर शानदार संयम दिखाया। उन्होंने गेंद को बेहतरीन तरीके से नियंत्रित किया और फिर बाएंपैर से गोलकीपर को छकाते हुए गेंद जाल में पहुंचा दी।

पहले हाफ के अंत तक नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड के पास 58 प्रतिशत गेंद पर कब्जा रहा। टीम ने नौ शॉट लगाए, जिनमें पांच निशाने पर रहे, जबकि बोडोलैंड के दो प्रयासों में से कोई भी गोलकीपर गुरमीत सिंह की परीक्षा नहीं ले सका।
दूसरे हाफ की शुरुआत बोडोलैंड ने बेहतर अंदाज़ में की।

टीम ने शुरुआती कॉर्नर हासिल किया और आक्रमण में अधिक इरादा दिखाया। स्थानापन्न खिलाड़ी मानबीरबसुमतारी ने कुछ शानदार टैकल किए, जबकि ऋतुराज मोहन और डिएंगदोह ने दाहिने फ्लैंक से नॉर्थ ईस्ट की रक्षापंक्ति को भेदने की कोशिश की।

हालांकि, नॉर्थईस्ट ने जल्द ही मुकाबले पर दोबारा पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया और 58वें मिनट  में बढ़त दोगुनी कर दी। मोहम्मदअरशफ ने दाईंओर जितिन के लिए शानदार थ्रूबॉल खेली। जितिन का नीचा क्रॉस छह गज के बॉक्स में पहुंचा, जहां लालरिनज़ुआला ने नजदीक से गेंद को गोल में पहुंचा दिया।

67वें मिनट में अजराई ने अपना दूसरा गोल किया। मैकार्टनलुईसनिक्सन की गेंद पर बोडोलैंड के डिफेंडरों के बीच तालमेल की कमी दिखाई दी। ढीली पड़ी गेंद पर अजराई सबसे पहले पहुंचे और आगे बढ़ते गोलकीपर के ऊपर से शानदार चिप लगाकर स्कोर 3-0 कर दिया।

इसके बाद भी हाईलैंडर्स का हमला जारी रहा। स्थानापन्न खिलाड़ी पार्थिबगोगोई का हेडर गोल के करीब पहुंचा, जबकि 70वें मिनट में एक और शानदार मूव पर टीम ने चौथा गोल दागा। मैकार्टन ने दो केंद्रीय डिफेंडरों के बीच से सटीक पास निकालकर रिडी मत्लांग को मौका दिया और उन्होंने बेहद संयम से टूर्नामेंट का अपना पहला गोलकर दिया।

स्कोर लाइन विपरीत होने के बावजूद बोडोलैंड ने संघर्ष जारी रखा। अनुभवी डिफेंडर शुभमसारंगी ने कई महत्वपूर्ण इंटर सेप्शन कर नॉर्थ ईस्ट के हमलों को रोकने की कोशिश की। 86वें मिनट में अजराई ने व्यक्तिगत कौशल का एक और शानदार नमूना पेश करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की।

गहरी पोजिशन से मिले बेहतरीन पास पर उन्होंने दो डिफेंडरों को छकाया और फिर दाएं पैर से गेंद को दूर वाले कोने में पहुंचाकर स्कोर 5-0 कर दिया। इंजरी टाइम में नॉर्थईस्ट ने एक और गोल दागा। इस बार अजराई ने गोल करने के बजाय गोल बनाकर दिया। उन्होंने बाईं ओर दौड़ रहे पार्थिबगोगोई के लिए शानदार लॉब पास खेला।

गोगोई ने निस्वार्थभाव से गेंद एंटोनियोमोयानो के सामने रख दी, जिन्होंने आसान फिनिश के साथ टीम की 6-0 की यादगार जीत पर मुहर लगा दी।

कल का मुकाबला
मोहम्मडन एससी बनाम समलेश्व रिस्पोर्टिंग — शाम 4:00 बजे, विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन, कोलकाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here