रामायण में यश का रावण अवतार, नए पोस्टर में दिखा लंकापति का शाही अंदाज

0
46
The World Of Ramayana (@worldoframayana) Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22) Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने कन्नड़ सुपरस्टार यश के रावण अवतार का नया पोस्टर जारी कर इसकी चर्चा और तेज कर दी है।

पोस्टर में यश लंकापति रावण के रूप में भव्य सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे का रौब और शाही अंदाज रावण के शक्तिशाली व्यक्तित्व को दर्शाता है।

मेकर्स ने पोस्टर साझा करके लिखा, ‘तीनों लोकों में सिर्फ एक ही राज रहेगा, रावण राज।’ इस दमदार टैगलाइन के साथ जारी पोस्टर में यश का अंदाज फिल्म में उनके किरदार की ताकत और दबदबे की झलक देता है। पांच नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में यश का रावण अवतार खास आकर्षण बनने वाला है।

The World Of Ramayana (@worldoframayana) Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22) Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

फिल्म की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें पहली बार रणबीर कपूर और यश एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। ऐसे में राम और रावण के रूप में दोनों सुपरस्टार्स का आमना-सामना देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव होगा। दोनों कलाकारों के बीच होने वाला टकराव फिल्म के सबसे बड़े आकर्षणों में शामिल माना जा रहा है।

फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा रकुल प्रीत सिंह, साई पल्लवी, रवि दुबे और विवेक ओबेरॉय सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में होंगे। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिलहाल उनके किरदार से जुड़ी जानकारी और लुक को पूरी तरह गोपनीय रखा है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

ये भी पढ़े : ‘रामायण’ में रकुल प्रीत का नया अवतार, शूर्पणखा के शाही लुक ने खींचा ध्यान

ये भी पढ़े : रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, राम-रावण के भव्य अवतार ने खींचा ध्यान

ये भी पढ़े : ‘रामायण’ के नए पोस्टर में जटायु का प्रभावशाली रूप, जानें कौन देंगे आवाज

ये भी पढ़े : ‘रामायण’ के नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह, पहले भाग की रिलीज डेट का ऐलान

ये भी पढ़े : नए पोस्टर्स में ‘रामायण’ का भव्य संसार, यश के रावण अवतार ने लूटी महफिल

ये भी पढ़े : जिसने एक पीढ़ी को ‘राम’ दिखाए, अब वही अरुण गोविल बनेंगे ‘दशरथ’

ये भी पढ़े : कैकेयी की दृढ़ता व मंथरा की कुटिलता, ‘रामायण’ से सामने आए दो नए पोस्टर

ये भी पढ़े : पिता वचन से बंधा, पुत्र कर्तव्य से… ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स ने छुआ दिल

ये भी पढ़े : ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर में वनवास से सीता हरण तक की दिखी भव्य झलक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here