बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर एक खास संकल्प लिया है।
रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, इसलिए आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उन्होंने बताया कि वह और रणबीर मिलकर 20 स्कूलों के कायाकल्प में मदद करेंगे।
आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह और रणबीर ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समर्थन करते हुए मुंबई के 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को ऐसा बनाया जाएगा, जहां बच्चों को पढ़ाई और आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Happy Birthday to our Hon’ble Prime Minister @narendramodi ji! Wishing you a healthy and fulfilling year ahead. The spirit of #SevaSankalpAbhiyaan reflects a wonderful vision of collective action and giving back. To mark this day and support the cause, Ranbir and I are pledging…
— Alia Bhatt (@aliaa08) September 17, 2026
यह पहल बीएमसी की सिफारिशों के आधार पर की जाएगी। आलिया ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफल वर्ष की कामना भी की।
‘सेवा संकल्प अभियान’ भाजपा की ओर से शुरू किया गया एक महीने का कार्यक्रम है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 9 सितंबर को इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि 7 अक्टूबर 2026 को पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होंगे। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और दूसरे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़े : ‘प्रलय आएगा’… ‘तुम्बाड 2’ से जुड़ीं आलिया भट्ट, रिलीज डेट भी हुई फाइनल
ये भी पढ़े : तैयार हो जाइए, अगले साल 21 जनवरी को थिएटरों में दस्तक देगी ‘लव एंड वॉर’
ये भी पढ़े : ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर में वनवास से सीता हरण तक की दिखी भव्य झलक












