लखनऊ ने जीते 44 स्वर्ण पदक, फिर बना ओवरऑल चैंपियनशिप

0
49

लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरगी एवं 10वीं पूमसे उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। लखनऊ के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 44 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा।

उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ ने 44 स्वर्ण, 31 रजत व 43 कांस्य सहित कुल 118 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।

चैंपियनशिप में लखीमपुर ने 23 स्वर्ण, 7 रजत व 7 कांस्य सहित कुल 37 पदकों के साथ उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं गाजियाबाद ने 10 स्वर्ण, 6 रजत व 11 कांस्य सहित कुल 27 पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कीं। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आनंद मणि जुगरान, संयुक्त सचिव मोहित कुमार, कार्यकारिणी सदस्य हिमप्रीत सिंह एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

तीसरे दिन के परिणाम : –

बालक सब जूनियर (38 किग्रा) में लखनऊ के दीपांशु सिंह ने स्वर्ण, मथुरा के पार्थ पाठक ने रजत जबकि आगरा के उज्जवल प्रताप सिंह व प्रयागराज के दर्श ने कांस्य पदक जीते।

महिला सीनियर (67 किग्रा से कम) मे बुलंदशहर की भुवी चौधरी ने स्वर्ण जीता। महिला सीनियर (73 किग्रा से कम) में आगरा की दुर्गेश शर्मा ने स्वर्ण, प्रयागराज की शिरीन भट्ट ने रजत जबकि अयोध्या की पूजा यादव व कौशांबी की श्रुति पाण्डेय ने कांस्य पदक जीते।

पुरुष सीनियर (54 किग्रा से कम) में बागपत के अनमोल यादव ने स्वर्ण, महराजगंज के जुबैर ने रजत जबकि लखनऊ के पीयूष कुमार राजभर व नमन सिंह ने कांस्य पदक हासिल किए।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में पिकलबॉल का रोमांच शुरू, जिला चैंपियनशिप का आगाज़

महिला सीनियर (53 किग्रा से कम) में लखनऊ की सीमा कनौजिया ने स्वर्ण, गाजीपुर की आंचल यादव ने रजत तथा प्रयागराज की सिमरन शर्मा व सोनी ने कांस्य पदक जीते।

महिला सीनियर (57 किग्रा से कम) में लखनऊ की प्रिया मौर्या ने स्वर्ण, आगरा की पायल सचान ने रजत एवं गाजियाबाद की दिव्या व कानपुर की अंतरा आनंद दीक्षित ने कांस्य पदक जीते।

महिला सीनियर (62 किग्रा से कम) में वाराणसी की सृष्टि गुप्ता ने स्वर्ण, जौनपुर की सरोजनी सिंह ने रजत एवं प्रयागराज की कृष्णा मौर्या व बरेली की प्रियंका ने कांस्य पदक जीते।

ये भी पढ़े : धमाल : लखनऊ ने दूसरे दिन आठ स्वर्ण पदक जीत जमाई धाक

बालक सब जूनियर (41 किग्रा से कम) में लखनऊ के मनोज कश्यप ने स्वर्ण, गाजीपुर के अभिराज सिंह ने रजत जबकि आगरा के पवन व लखनऊ के आदित्य प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीते।

बालिका सब जूनियर (38 किग्रा से कम) में लखनऊ की श्वेता सिंह ने स्वर्ण, कानपुर की रिचा देवी ने रजत जबकि चंदौली की कुमकुम व प्रयागराज की समृद्धि ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालिका (37 किग्रा से कम) में महराजगंज की नीलू पाण्डेय ने स्वर्ण व आराध्या पटेल ने रजत पदक जीते। जूनियर बालक (45 किग्रा से कम) में प्रयागराज के आदर्श ने स्वर्ण व चंदौली के शिवम चौहान ने रजत जीते।

जूनियर बालिका (44 किग्रा से कम) में गोरखपुर की खुशी सिंह ने स्वर्ण, लखनऊ की प्राची मौर्या ने रजत जबकि लखनऊ की एकता सिंह व मथुरा की हिमांशी पाण्डेय ने कांस्य पदक जीते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here