दीपिका से आगे निकलीं रश्मिका, 500 करोड़ की हैट्रिक लगाकर किया कमाल

0
177
Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

अपने करियर में कई एक्ट्रेसेस ने काफी हिट फिल्में दी हैं। लेकिन एक एक्ट्रेस हैं जिनके नाम बड़ा रिकॉर्ड है। ये रिकॉर्ड ऐसा है जो पहले किसी इंडियन एक्ट्रेस के नाम नहीं रहा है। यह पहली एक्ट्रेस हैं जिनकी 3 फिल्मों में लगातार 500 करोड़ की कमाई की थी। उन्होंने दीपिका पादुकोण तक को इस मामले में पछाड़ दिया था।

जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वह हैं रश्मिका मंदाना। रश्मिका की 2023 में फिल्म एनिमल रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर थे। इस फिल्म ने भारत में 556.36 करोड़ और वर्ल्डवाइड 917.82 करोड़ कमाए थे।

इसके बाद आई रश्मिका की फिल्म पुष्पा 2 जो तेलुगु फिल्म थी। इस फिल्म में रश्मिका के साथ अल्लू अर्जुन लीड रोल में थे। पुष्पा 2 ने पहले पार्ट से भी ज्यादा धमाकेदार कमाई की थी। फिल्म ने भारत में 1265.97 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1742 करोड़ कमाए थे। यह मूवी 2024 में रिलीज हुई थी।

वहीं फिर 2025 में आई थी रश्मिका की मूवी छावा जिसमें एक्ट्रेस के साथ विक्की कौशल लीड रोल में थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। छावा ने भारत में 600.10 और वर्ल्डवाइड 797.34 करोड़ कमाए थे।

रश्मिका इसी रिकॉर्ड के साथ पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई थीं जिनकी लगातार 3 फिल्मों ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। रश्मिका ने इस मामले में दीपिका पादुकोण को पछाड़ दिया था। दीपिका पादुकोण की 2 लगातार फिल्में जवान और पठान ने 500 करोड़ कमाए थे। इसके बाद दीपिका की मूवी फाइटर आई थी और ये फिल्म 500 करोड़ नहीं कमा पाई थी।

अब रश्मिका फिल्म राणाबाली में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रश्मिका के साथ विजय देवरकोंडा लीड रोल में हैं। वहीं इसके अलावा वह कॉकटेल 2 में दिखेंगी जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में हैं। वहीं रश्मिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फरवरी में विजय देवरकोंडा संग शादी की है।

कई साल तक विजय के साथ अपना रिलेशन छिपाने के बाद दोनों एक्टर्स ने शादी से कुछ दिन पहले रिलेशनशिप को एक्सेप्ट किया। इतना ही नहीं उन्होंने शादी को स्पेशल नाम भी दिया, द विरोश वेडिंग। विरोश नाम, विजय और रश्मिका के फैंस ने दोनों की जोड़ी को दिया था। कुछ दिन पहले ही दोनों की शादी को 1 महीना हुआ है।

हालांकि एक लंबे वेडिंग ब्रेक के बाद अब दोनों वापस काम पर वापसी करने वाले हैं और फैंस दोनों को एक बार फिर स्क्रीन पर साथ में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। राणाबाली फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़े : तेलुगु- कोडवा परंपराओं में रचाई शादी, विरोश की मिसाल बने रश्मिका व विजय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here