‘3 इडियट्स 2’ पर काम शुरू, दादा साहेब फाल्के फिल्म होल्ड पर: आमिर खान

0
41
साभार : गूगल

निर्देशक राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर लंबे समय से जारी चर्चाओं के बीच आमिर खान ने बड़ा अपडेट दिया है। अभिनेता ने पुष्टि की है कि ‘3 इडियट्स 2’ पर काम शुरू हो चुका है और उन्होंने इसकी शुरुआती कहानी भी सुन ली है।

अभिनेता के मुताबिक, फिल्म की कहानी पहले भाग से करीब दस साल आगे की होगी, जिसमें रैंचो, फरहान और राजू की जिंदगी का नया अध्याय दिखाया जाएगा। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि राजकुमार हिरानी इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कहानी बेहद दिलचस्प है और इसमें वही हास्य और भावनात्मक गहराई मौजूद है जिसने पहली फिल्म को खास बनाया था। आमिर ने माना कि स्क्रिप्ट पर अभी कुछ काम बाकी है, लेकिन अब तक जो उन्होंने सुना है, उससे वह काफी प्रभावित हैं।

आमिर ने यह भी साफ किया कि वह फिल्म में अपने लोकप्रिय किरदार फुंसुख वांगडू को फिर से निभाने के लिए उत्साहित हैं। उनके अनुसार यह उन फिल्मों में से एक है, जिनसे वह जल्द जुड़ना चाहते हैं। 2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती है।

चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म ने शिक्षा व्यवस्था पर व्यंग्य करते हुए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब इसके सीक्वल की खबर ने एक बार फिर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाई।

इसी इंटरव्यू के दौरान आमिर खान से पूछा गया कि वह दादा साहेब फाल्के पर फिल्म कर रहे हैं, यह फिल्म कहां पर पहुंची है। इस पर उन्होंने बताया कि, ‘दादासाहेब फाल्के की कहानी बहुत ही इंस्पिरेशनल है। इस पर राजकुमार हिरानी काम कर रहे थे।

राजू ने फिल्म के 3 ड्राफ्ट बनाए, लेकिन अब तक वो उस स्क्रिप्ट से खुश नहीं हैं, उन्होंने उसे अभी कुछ वक्त के लिए होल्ड पर रख दिया है। शायद बाद में उस पर दोबारा काम करेंगे।

ये भी पढ़े : ‘King’ : शाहरुख खान का नया अवतार, क्रिसमस 2026 पर होगा धमाका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here