लखनऊ पूर्वी विधानसभा में विकास का नया अध्याय

0
27

लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा के इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड सहित अनेक क्षेत्रों की कॉलोनियाँ वर्षों से सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग एवं साइड पटरी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही थीं।

वर्षों से उपेक्षित कॉलोनियों को मिली सड़क, नाली, पार्क एवं जनसुविधाओं की सौगात

कच्चे रास्तों, जलभराव एवं बदहाल आवागमन के कारण क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इन क्षेत्रों का समग्र विकास केवल विधायक निधि अथवा पार्षद निधि से संभव नहीं था।

“लखनऊ पूर्वी की कोई भी बस्ती अब मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगी। विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” — विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव

ऐसी परिस्थितियों में क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष इन अविकसित क्षेत्रों के व्यापक विकास का विषय प्रमुखता से रखा।

– 1 एवं 2 अगस्त को विधायक निधि एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण के माध्यम से स्वीकृत 7 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत लगभग ₹181.19 लाख है

मुख्यमंत्री की प्रेरणा तथा यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन से लखनऊ विकास प्राधिकरण के माध्यम से इन क्षेत्रों में सड़क, नाली एवं अन्य आधारभूत विकास कार्यों को स्वीकृति मिली। साथ ही विधायक निधि से भी विभिन्न वार्डों में जनहित के विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं।

1 एवं 2 अगस्त 2026 को विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने विधायक निधि एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण के माध्यम से स्वीकृत 7 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत ₹181.19 लाख है।

1 अगस्त 2026 को विधायक निधि से स्वीकृत 4 विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इनमें इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के विमल नगर में अनिल कुमार के मकान से श्रवण कुमार गुप्ता के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य (लागत ₹6.24 लाख), लोहिया नगर वार्ड के सेक्टर-1, विकास नगर स्थित मकान संख्या 1/62 के सामने आनंद बोध पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य (लागत ₹10.34 लाख)

शंकरपुरवा प्रथम वार्ड के नेहरू विहार, कल्याणपुर में सन टावर के पीछे अरसद अली के मकान से रमाशंकर गुप्ता के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य (लागत ₹13.80 लाख) तथा विवेकानंदपुरी वार्ड के विज्ञानपुरी, महानगर विस्तार में मकान संख्या C-1 से J-2 पार्क की ओर साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य (लागत ₹12.58 लाख) शामिल हैं।

इन कार्यक्रमों में पार्षद प्रतिनिधि सुनील शंखधर, पार्षद राकेश मिश्रा, नामित पार्षद अखिलेश गिरी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ी, मंडल महामंत्री नीलिमा त्रिपाठी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

2 अगस्त 2026 को लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

इनमें बाबू जगजीवन राम वार्ड के सेक्टर-11 स्थित विरासत समिति पार्क में पाथ-वे के पुनर्निर्माण एवं ओपन जिम की स्थापना (लागत ₹9.97 लाख), इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के स्वर्ण विहार, गली नं. 3 में अंकित वर्मा के आवास से हनुमान त्रिपाठी के आवास तक सड़क निर्माण कार्य (लागत ₹63.18 लाख) तथा जरहरा स्थित शगुन इन्क्लेव के आगे प्रभु रेजीडेंसी कॉलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य (लागत ₹59.08 लाख) शामिल हैं।

इस अवसर पर पार्षद भृगुनाथ शुक्ला एवं पार्षद प्रतिनिधि राम कुमार वर्मा जी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि “लखनऊ पूर्वी विधानसभा का कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित नहीं रहेगा। सड़क, नाली, पार्क, ओपन जिम एवं अन्य आधारभूत सुविधाएँ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विकसित और सुव्यवस्थित लखनऊ पूर्वी का संकल्प जनसहयोग एवं सरकार की विकासोन्मुखी सोच से निरंतर साकार हो रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here