राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ का धमाल, आठ स्वर्ण सहित जीते 13 पदक

1
159

लखनऊ। लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने चौक स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए करते हुए 8 स्वर्ण, 5 रजत सहित कुल 13 पदक अपने नाम किए।

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा 13 व 14 जून 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में बालक सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे में विनायक राज वंश, दिव्य राज वंश, अक्षत साहू और मयंक तिवारी ने स्वर्ण पदक जीते।

इसके अलावा बालिका सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे में रिमझिम यादव व अवंतिका सिंह, बालक कैडेट व्यक्तिगत पूमसे में हिमेश रावत और बालिका कैडेट व्यक्तिगत पूमसे में वृंदा द्विवेदी ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

वहीं रजत पदक विजेताओं में बालक सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे में अद्विक शर्मा, आराध्य शर्मा, बालक कैडेट व्यक्तिगत पूमसे में श्रेयांश नायक, रुद्रांश शुक्ला व आकाश ठक्करवाल शामिल रहे।

लखनऊ के ये पदक विजेता खिलाड़ी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव के संरक्षण में ऑक्सफ़ोर्ड ताइक्वांडो अकादमी की प्रशिक्षक आकांक्षा विश्वकर्मा (राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी) द्वारा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें : लखनऊ के ताइक्वांडो सितारों ने राष्ट्रीय पटल पर 6 स्वर्ण सहित जीते 10 पदक

ये भी पढ़ें : लखनऊ स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो की दिव्यांग प्लेयर्स के लिए पहल

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here