छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा मजबूत, ओपी श्रीवास्तव ने नई स्टील रेलिंग का किया लोकार्पण

0
38

लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव की पहल पर कुकरैल पिकनिक स्पॉट स्थित छठ पूजा घाट पर नई स्टील रेलिंग का निर्माण कराया गया। रविवार को विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने इसका लोकार्पण किया।

जर्जर रेलिंग की समस्या को लेकर विधायक ने सिंचाई एवं वन विभाग से किया था पत्राचार

गोमती नदी की सहायक नदी कुकरैल के किनारे स्थित यह छठ पूजा घाट क्षेत्र के प्रमुख आस्था स्थलों में शामिल है। प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के अवसर पर हजारों महिलाएं एवं श्रद्धालु परिवार सहित यहां पहुंचकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ यह आयोजन लगातार बड़े स्वरूप में आयोजित हो रहा है।

घाट पर लगी पुरानी सुरक्षा रेलिंग जर्जर हो चुकी थी, जिसके कारण विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य श्रद्धालुओं के फिसलने का खतरा बना रहता था। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों से पत्राचार कर नई एवं मजबूत स्टील रेलिंग लगवाने की पहल की।

कुकरैल छठ पूजा घाट पर नई स्टील रेलिंग का विधायक ने किया लोकार्पण

विधायक की पहल के बाद विभाग द्वारा रेलिंग का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। लोकार्पण के अवसर पर विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि छठ पूजा घाट केवल एक धार्मिक स्थल नहीं,

बल्कि हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा स्थान है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। नई स्टील रेलिंग से छठ पूजा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

 

इसी क्रम में विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के सुगामऊ में शांति ग्रीन कार्यालय के सामने बजरंग चौराहा से मुख्य मार्ग होते हुए शशिकला शुक्ला के घर की ओर ₹12.560 लाख की विधायक निधि से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया।

सुगमऊ में सड़क-नाली का लोकार्पण एवं विवेकानन्दपुरी में सड़क का शिलान्यास

इसके साथ ही विवेकानन्दपुरी वार्ड-91 के अंतर्गत बिशप रॉकी स्ट्रीट, अन्नपूर्णा अपार्टमेंट से मकान संख्या C-18 होते हुए हाइडिल पार्क की ओर ₹20.430 लाख की विधायक निधि से होने वाले सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने, जल निकासी की सुविधा मजबूत करने तथा श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।

विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा, सुरक्षा और आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है और यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें : लखनऊ पूर्वी को बड़ी सौगात, जुगौली और महानगर क्रॉसिंग पर बनेंगे ROB

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here