चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

0
54

लखनऊ। स्वास्तिक चिकारा की नाबाद 97 रन की तूफानी पारी की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS में कानपुर सुपरस्टार्स को एकतरफा नौ विकेट से पराजित किया।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में 143 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ ने 13.5 ओवर में एक विकेट पर 146 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मेरठ मावेरिक्स ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए लगातार पांचवीं जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली। कानपुर सुपरस्टार्स को पांच मुकाबलों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।

मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार बेहतर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। यूपी टी-20 लीग जैसे आयोजन प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव हासिल करने का अवसर दे रहे हैं।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग का प्रयास है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को ऐसा मंच मिले, जहां वे दबाव और उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा के बीच खुद को साबित कर सकें। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, निदेशक जीएम तिवारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

औपचारिक शुरुआत के बाद मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपर स्टार्स की शुरुआत धीमी रही। पावरप्ले में कानपुर ने 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए।

पांचवें ओवर में सलामी बल्लेबाज प्रियांशु पांडे (19) को विजय कुमार ने अपनी ही गेंद पर कैच लपका और इसी ओवर में अभिषेक पांडे (0) को दिव्यांश जोशी के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेजा। हालांकि सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने 36 गेंदों पर 1 चौके व 2 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। कप्तान समीर रिजवी (19) लेग स्पिनर जीशान अंसारी की गेंद पर दिव्यांश जोशी को कैच थमा बैठे।

ये भी पढ़ें : कानपुर सुपरस्टार्स ने मेरठ मावेरिक्स को दी 143 रन बनाने की चुनौती

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

पारी के 15वें ओवर में आदर्श सिंह अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें रिंकू सिंह की गेंद पर रितुराज शर्मा ने कैच लपका। सत्यम सांगू (16) और यशोवर्धन सिंह (26 रन, 14 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के) ने आक्रामक बल्लेबाजी की जिससे टीम ने आठ विकेट पर 142 रन बनाए। मेरठ मावेरिक्स की ओर से विजय कुमार ने 26 रन और जीशान अंसारी ने 30 रन देकर 2-2 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरिक्स को शुरुआती झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी (10) तीसरे ही ओवर में विनीत पंवार की गेंद पर कर्ण शर्मा को कैच थमा बैठे। हालांकि उनके जोड़ीदार स्वास्तिक चिकारा ने नाबाद 97 रन की पारी खेली।

आईपीएल 2025 की विजेता रही आरसीबी का हिस्सा रहे चिकारा ने प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मात्र 46 गेंदों पर 9 चौके व सात छक्के से नाबाद 97 रन की आतिशी पारी खेली। उनका साथ देते हुए रितुराज शर्मा ने 26 गेंदों पर तीन चौके व दो छक्के से नाबाद 35 रन जोड़े।

चिकारा व रितुराज ने दूसरे विकेट के लिए मात्र 69 गेंदों पर 133 रन की अजेय शतकीय साझेदारी कर टीम की झोली में जीत डाल दी। वहीं कानपुर के गेंदबाजों को संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ा और कई कोशिशों के बावजूद विकेट चटकाने में नाकाम रहे। इस मैच के साथ ही स्वास्तिक चिकारा ने यूपी टी-20 लीग में अपने 1500 रन पूरे कर लिए। इससे पहले उनके नाम 1459 रन थे और अब वह 39 मैचों में 1556 रन पूरे कर चुके है।

संक्षिप्त स्कोर:

कानपुर सुपरस्टार्स: 142/8 (20 ओवर)
आदर्श सिंह 45, यशोवर्धन सिंह 26
विजय कुमार 2/26, जीशान अंसारी 2/30
मेरठ मावेरिक्स: 146/1 (13.5 ओवर)
स्वास्तिक चिकारा नाबाद 97, रितुराज शर्मा नाबाद 35
परिणाम: मेरठ मावेरिक्स ने नौ विकेट से जीत दर्ज की
मैन ऑफ द मैच : स्वास्तिक चिकारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here