काशी रुद्रास-नोएडा किंग्स मैच में अनुशासनहीनता, तीन खिलाड़ियों पर कार्रवाई

0
75
साभार गूगल

कानपुर। यूपी टी-20 लीग और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में काशी रुद्रास और नोएडा किंग्स के बीच शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए लीग के 23वें मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन पर तीन खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

लीग प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्रिकेट की गरिमा, खेल भावना और मैदान पर अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और मैदान के अंदर व बाहर पेशेवर मानकों को कायम रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके विपरीत किसी भी व्यवहार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है।

यूपीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने कहा कि यूपीसीए और यूपी टी-20 लीग क्रिकेट की प्रतिष्ठा और खेल भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। खिलाड़ियों के लिए स्पष्ट आचार संहिता निर्धारित है और मैदान पर किसी भी ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जो खेल की गरिमा या अनुशासन के विपरीत हो।

उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ी इस खेल के प्रतिनिधि हैं और उनसे उच्च स्तर की पेशेवर मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है।

ये कार्रवाई खेल के निर्धारित मानकों और अनुशासन को सख्ती से लागू करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को स्पष्ट करती है। यूपी टी-20 लीग और यूपीसीए ने दोहराया कि लीग का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल भावना, सम्मान, अनुशासन और क्रिकेट की मर्यादा को मजबूत करना है।

मैच के दौरान काशी रुद्रास के अभिषेक गोस्वामी पर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है। उन्हें लेवल-3 के ऑफेंस के तहत आचार संहिता की धारा 2.17 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

यह प्रावधान मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी अथवा किसी अन्य व्यक्ति के प्रति धमकी या हमले से संबंधित है। इसके लिए उन्हें एक मैच के निलंबन की सजा दी गई है। वह मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ मैच नंबर-29 में काशी रुद्रास की ओर से नहीं खेल सकेंगे।

अभिषेक गोस्वामी पर इसके अलावा लेवल-1 के ऑफेंस के तहत धारा 2.3 के उल्लंघन के लिए भी कार्रवाई हुई। यह प्रावधान मैच के दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से संबंधित है। इसके लिए उन पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

काशी रुद्रास के ही ऋषभ राजपूत पर लेवल-1 के ऑफेंस के तहत धारा 2.5 के उल्लंघन के लिए कार्रवाई की गई है। यह प्रावधान किसी बल्लेबाज के आउट होने के बाद ऐसी भाषा, हरकत या इशारे के इस्तेमाल से संबंधित है, जो उसे अपमानित करे अथवा आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकता हो। ऋषभ पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

वहीं, नोएडा किंग्स के कुणाल त्यागी को लेवल-1 के ऑफेंस के तहत धारा 2.4 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह प्रावधान मैच के दौरान अंपायर के निर्देश की अवहेलना से संबंधित है।

कुणाल पर भी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। लीग प्रशासन ने कहा कि सभी संबंधित खिलाड़ियों को उनके खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें : 67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा

ये भी पढ़ें : करन शर्मा के तूफानी शतक से कानपुर चरण का आगाज़, काशी की बड़ी जीत

ये भी पढ़े : करन शर्मा का शतक, अभिषेक का अर्धशतक, काशी रुद्रास ने बनाये 217 रन

ये भी पढ़ें : कानपुर में यूपी टी20 के निर्णायक दौर का आगाज, ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से

ये भी पढ़ें : दादा का सपना, पिता का संघर्ष; अब इकाना में गूंजा हिमांशु के बल्ले का शोर

ये भी पढ़े : इकाना के ‘सुपर ड्रेनेज’ ने बचाया UPT20 का रोमांच, बारिश के बीच 22 मैच पूरे

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से जीत

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग का सफर इकाना में पूरा, अब कानपुर में जमेगा रंग

ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत

ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग

ये भी पढ़ें :  रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा

ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त

ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत

ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा

ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह

ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत

ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत

ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here