लखनऊ। तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की धारदार और मैच जिताऊ गेंदबाजी की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के मैच में नोएडा किंग्स को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) पद्धति से 23 रन से हराया।
बारिश से बाधित मैच में डीएलएस से नोएडा किंग्स को 23 रन से हराया
इस जीत के साथ मेरठ मावेरिक्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज की और आठ अंक के साथ अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर पकड़ मजबूत की। मेरठ अब तक लीग में एक भी मैच नहीं हारा है।
यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। नोएडा किंग्स के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही मेरठ पर दबाव बना दिया।

कुणाल त्यागी ने पहले ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर स्वास्तिक चिकारा (1) और ऋतुराज शर्मा (0) को आउट कर मेरठ को करारा झटका दिया। मेरठ ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए और सात ओवर के अंदर टीम पांच विकेट पर 35 रन बनाकर संघर्ष करने को मजबूर हो गई।
दिव्यांश राजपूत 9 रन बनाकर कुणाल त्यागी की गेंद पर कार्तिक त्यागी को कैच दे बैठे, जबकि दिव्यांश जोशी भी चार रन बनाकर प्रशांत वीर की गेंद पर कार्तिक त्यागी के हाथों कैच आउट हुए।
इसी बीच पिछले मैच में जीत के नायक कप्तान रिंकू सिंह दो रन ही बनाकर पगबाधा आउट हो गए। हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज अक्षय दुबे ने एक छोर संभालते हुए मेरठ की पारी को कुछ हद तक संभाला। उन्होंने 41 गेंदों पर 6 चौके व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली।

वहीं दूसरे छोर पर नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। संदीप तोमर 14 रन और यश गर्ग 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि अक्षय के संघर्ष के बावजूद मेरठ मावेरिक्स की पूरी टीम 19.3 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई।
नोएडा किंग्स की ओर से कुणाल त्यागी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट हासिल किए। प्रशांत वीर ने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा किंग्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। छोटे लक्ष्य का बचाव करने के लिए मेरठ मावेरिक्स को शानदार गेंदबाजी की जरूरत थी और कार्तिक त्यागी ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से टीम की उम्मीदों को हकीकत में बदल दिया।
नोएडा ने पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिए। टीम ने पहले ओवर की ही दूसरी गेंद पर शिवा सिंह (4) का विकेट गंवा दिया। उनका विकेट विशाल चौधरी ने लिया।
इसके बाद कार्तिक त्यागी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी तेज रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से नोएडा के बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा। उन्होंने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शौर्य सिंह (1) को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर आदित्य शर्मा (0) को एलबीडब्ल्यू किया। इस दौरान उनकी गेंदों की रफ्तार 149 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंची।
कार्तिक त्यागी ने इसके बाद भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और चौथे ओवर की पहली गेंद पर माधव कौशिक (6) को संदीप तोमर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। कार्तिक के शानदार स्पेल के बाद जीशान अंसारी और यश गर्ग ने भी दबाव का फायदा उठाया।
बॉबी यादव ने 19 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाए, लेकिन आठवें ओवर में जीशान अंसारी की गेंद पर विकेटकीपर अक्षय दुबे को कैच दे बैठे।
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़े : साहब युवराज सिंह की 91 रन की तूफानी पारी, काशी रुद्रास ने कानपुर को दिया 168 रन का लक्ष्य
ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी
ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
ये भी पढ़े : चिकारा ने पूरे किए 100 छक्के, बोले- विराट कोहली की प्रैक्टिस से सीख रहा हूं
ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत
ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया
ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज
इसके बाद रवि सिंह ने 26 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए, लेकिन 10.2 ओवर में यश गर्ग की गेंद पर विकेटकीपर अक्षय दुबे को कैच दे बैठे। इसके चलते 10.2 ओवर के बाद नोएडा का स्कोर छह विकेट पर 51 रन था।
इसी दौरान तेज बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। बारिश लगातार जारी रहने के कारण मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। उस समय डीएलएस के अनुसार नोएडा किंग्स का पार स्कोर 74 रन था।
नोएडा की टीम 51 रन पर थी, यानी वह पार स्कोर से 23 रन पीछे थी। अंततः मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और मेरठ मावेरिक्स ने डीएलएस पद्धति से 23 रन से जीत दर्ज की।
कार्तिक त्यागी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।














[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]