शिवा सिंह की हैट्रिक से नोएडा किंग्स को मिला प्लेऑफ का टिकट

1
93

कानपुर। नोएडा किंग्स के शिवा सिंह ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के बारिश से बाधित मैच में अपनी गेंदबाजी से ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिससे मेरठ मावेरिक्स की पूरी टीम महज 33 रन पर सिमट गयी।

बारिश से प्रभावित मैच में मेरठ मावेरिक्स को पांच विकेट से दी शिकस्त

ग्रीन पार्क स्टेडियम में लीग के 27वें मैच में शिवा ने महज 6 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उन्होंने हैट्रिक पूरी करते हुए नोएडा की जीत की नींव रखी।

मेरठ की पारी समाप्त होने के बाद बारिश से प्रभावित मुकाबले में नोएडा किंग्स को डीएलएस पद्धति से पांच ओवर में 35 रन बनाने का लक्ष्य मिला। जवाब में नोएडा ने 3.3 ओवर में पांच विकेट पर 38 रन बनाते हुए पांच विकेट से मैच जीत लिया। शिवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ नोएडा किंग्स ने 10 मैचों में पांच जीत से 10 अंक हासिल किए और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। मैच की औपचारिक शुरुआत रघुवीर लाल (आईपीएस, कमिश्नर कानपुर पुलिस) ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह और आयोजन समिति के सदस्य फैसल शेरवानी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ग्रीन पार्क स्टेडियम पर बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच को पहले 15-15 ओवर का किया गया था। मेरठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी पारी में सिर्फ दो गेंदें ही फेंकी जा सकीं और बारिश ने फिर खेल रोक दिया। मैदान के दोबारा निरीक्षण के बाद मुकाबले को पांच-पांच ओवर का कर दिया गया।

मेरठ की पारी शुरू हुई तो दूसरे ओवर में स्वास्तिक चिकारा नौ गेंदों पर एक चौके व एक छक्के से 14 रन बनाकर प्रशांत वीर की गेंद पर विकेटकीपर आदित्य शर्मा के हाथों स्टंप हो गए।

इसके बाद तीसरे ओवर में मेरठ को लगातार झटके लगे। अक्षय दुबे और कप्तान दिव्यांश जोशी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दोनों विकेट शिवा सिंह ने तीसरे ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर लिए। इसके बाद अपने अगले स्पैल और पारी के पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर शिवा ने दिनेश कुमार (1) को आउट कर हैट्रिक पूरी कर ली।

शिवा यहीं नहीं रुके। उन्होंने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल राजपाल (1) को पवेलियन भेजा और ओवर की आखिरी गेंद पर युवराज नागर का विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। शिवा ने दो ओवर में 6 रन देकर पांच विकेट लेते हुए मेरठ की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।

मेरठ की ओर से ईशु शर्मा ने 10 गेंदों पर 16 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और टीम निर्धारित पांच ओवर में सात विकेट पर 33 रन ही बना सकी।

ये भी पढ़ें : अजीत के बाद अभिनंदन व विप्रज के कमाल से लखनऊ फाल्कन्स प्लेऑफ में

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी के 39 गेंदों में 91 रन, कानपुर सुपरस्टार्स की शानदार जीत

ये भी पढ़ें : 67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा

ये भी पढ़ें : करन शर्मा के तूफानी शतक से कानपुर चरण का आगाज़, काशी की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : दादा का सपना, पिता का संघर्ष; अब इकाना में गूंजा हिमांशु के बल्ले का शोर

ये भी पढ़े : इकाना के ‘सुपर ड्रेनेज’ ने बचाया UPT20 का रोमांच, बारिश के बीच 22 मैच पूरे

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से जीत

ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत

ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग

ये भी पढ़ें :  रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा

ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त

ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत

ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा

ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह

ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत

ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत

ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हए नोएडा किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओर पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर माधव कौशिक खाता भी नहीं खोल सके और आरुष गोयल की गेंद पर दिव्यांश जोशी को कैच थमा बैठे। रवि सिंह ने 6 गेंदों पर एक चौके व दो छक्के से 17 रन बनाए लेकिन उन्हें दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर नदीम ने क्लीन बोल्ड किया।

नदीम ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान प्रशांत वीर (4) को पवेलियन वापस भेजा और आखिरी गेंद पर अनिवेश चौधरी (0) का विकेट चटकाया। अंत में आदित्य शर्मा ने नाबाद 10 और शोएब सिद्दीकी ने एक रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

शिवा हैट्रिक लेने वाले लीग के तीसरे गेंदबाज

शिवा सिंह की यह यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की पहली और लीग के इतिहास की तीसरी हैट्रिक रही। उनसे पहले यूपी के स्पीड स्टार कार्तिक त्यागी यूपी टी-20 लीग में दो बार हैट्रिक ले चुके हैं। खास बात यह है कि लीग की अब तक की तीनों हैट्रिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में ही देखने को मिली हैं। इस तरह शिवा लीग के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने हैट्रिक अपने नाम की है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here