लखनऊ। बारिश ने इस सीजन कई क्रिकेट मुकाबलों का रोमांच बिगाड़ा, लेकिन लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यूपी टी20 लीग के दौरान मौसम की चुनौती भी खेल के रास्ते में ज्यादा देर नहीं टिक सकी।
लगातार बारिश के बावजूद लखनऊ चरण में निर्धारित सभी 22 मुकाबले पूरे हुए और एक भी मैच बारिश के कारण रद्द नहीं हुआ। कुछ मुकाबलों में बारिश के चलते ओवरों में कटौती और डीएलएस पद्धति का सहारा जरूर लेना पड़ा, लेकिन मैदान की तेज रिकवरी ने मुकाबलों का नतीजा निकलना सुनिश्चित किया।
इकाना की इस सफलता के पीछे उसका आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और ग्राउंड स्टाफ की तत्परता अहम रही। मैदान पर बारिश रुकने के बाद महज 45 मिनट के भीतर खेल शुरू करने लायक स्थिति तैयार कर ली जाती थी। लगातार बारिश के बीच मैदान को इस तरह तैयार रखना लखनऊ चरण की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।
45 मिनट में मैदान तैयार करने का फॉर्मूला
इकाना स्टेडियम के चीफ क्यूरेटर संजीव अग्रवाल के मुताबिक मैदान की तेज रिकवरी केवल आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम का नतीजा नहीं है, बल्कि नियमित रखरखाव भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है।
उन्होंने बताया कि इकाना का ड्रेनेज सिस्टम स्टेडियम के निर्माण के समय से ही आधुनिक तकनीक के आधार पर तैयार किया गया है। उनका कहना है कि अच्छे ड्रेनेज सिस्टम की क्षमता भी नियमित रखरखाव के अभाव में प्रभावित हो सकती है, इसलिए यहां रोजाना इसकी देखभाल की जाती है।
संजीव अग्रवाल ने कहा, “बारिश कितनी भी तेज क्यों न हो, पानी रुकने के अधिकतम 45 मिनट के भीतर हम मैदान को खेल के लिए तैयार कर देते हैं।”
IPL के बाद 32 दिन की तैयारी
इस सीजन इकाना के मैदान को बारिश की चुनौती के लिए तैयार करने का काम आईपीएल खत्म होते ही शुरू कर दिया गया था। संजीव अग्रवाल के अनुसार, सामान्य प्री-सीजन मेंटेनेंस के मुकाबले इस बार मैदान पर अधिक समय दिया गया।
उन्होंने बताया कि आईपीएल के बाद 32 दिनों तक विशेष मेंटेनेंस किया गया। इस दौरान बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों और टर्फ साइंस प्रोटोकॉल के तहत मैदान पर काम हुआ। डीप टाइनिंग और कोरिंग जैसी प्रक्रियाओं के जरिए मिट्टी की पानी सोखने की क्षमता बढ़ाने और सतह पर जमा पानी को तेजी से बाहर निकालने पर विशेष ध्यान दिया गया।
उनके मुताबिक मैदान की देखभाल मैचों के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे साल लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इस तैयारी का मकसद यही था कि बारिश के बाद कम से कम समय में पिच और आउटफील्ड को खेल के लिए उपलब्ध कराया जा सके।
बारिश के बीच भी जारी रहा क्रिकेट का रोमांच
लखनऊ चरण के दौरान कई मौकों पर बारिश ने मैचों की राह में चुनौती खड़ी की। कहीं ओवर कम हुए तो कहीं डीएलएस पद्धति से परिणाम निकला, लेकिन मैदान के जल्दी तैयार होने के कारण किसी भी मुकाबले को पूरी तरह रद्द करने की नौबत नहीं आई।
22 में 22 मुकाबलों का पूरा होना इस बात का संकेत है कि आधुनिक ड्रेनेज, नियमित रखरखाव और ग्राउंड स्टाफ की तत्परता मिलकर खराब मौसम के असर को किस हद तक कम कर सकती है।
अब ग्रीन पार्क में होगा लीग का निर्णायक दौर
लखनऊ में 14 से 26 अगस्त तक चले चरण के बाद अब यूपी टी20 लीग का कारवां कानपुर पहुंच गया है। ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक लीग के अंतिम मुकाबले, प्लेऑफ और ग्रैंड फिनाले खेले जाएंगे।
करीब चार दशक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी कर रहे ग्रीन पार्क में अब यूपी टी20 लीग के सीजन-4 के चैंपियन का फैसला होगा। लखनऊ में बारिश के बीच सफल आयोजन के बाद अब निगाहें कानपुर चरण पर हैं, जहां लीग अपने अंतिम और सबसे रोमांचक दौर में प्रवेश करेगी।
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से जीत
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग का सफर इकाना में पूरा, अब कानपुर में जमेगा रंग
ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत
ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग
ये भी पढ़ें : रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा
ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त
ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत
ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा
ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह
ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत
ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत
ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच
ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा
ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत
ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप
ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी
ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत
ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया
ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज














[…] ये भी पढ़े : इकाना के ‘सुपर ड्रेनेज’ ने बचाया UPT20 का … […]