प्रशांत वीर का तूफानी अर्धशतक, नोएडा ने काशी को दी 155 रन की चुनौती

0
57

लखनऊ। कप्तान प्रशांत वीर (नाबाद 58) के तूफानी अर्धशतक और मध्यक्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान की बदौलत नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के एलिमिनेटर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में काशी को अब फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए 155 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

आज मैच की शुरुआत उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर सतीश महाना ने यूपी टी-20 लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में क्रिकेट को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। ऐसी लीग प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और बड़े स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लीग प्रदेश के क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच उपलब्ध करा रही है। इसके माध्यम से प्रदेश में क्रिकेट का स्तर भी लगातार मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, आयोजन समिति के सदस्य फैसल शेरवानी, यूपीसीए के मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

औपचारिक शुरुआत के बाद काशी रुद्रास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा किंगस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 20 रन के कुल स्कोर पर उसके दो शीर्ष बल्लेबाज विकेट गंवा बैठे।

सलामी बल्लेबाज शोएब राजपूत (1) को तीसरे ओवर में ऋषभ राजपूत ने एलबीडब्लू आउट किया। इसके अगले ही ओवर में आदित्य शर्मा चार रन बनाकर संगम सिंह की गेंद पर अभिषेक गोस्वामी को कैच थमा बैठे।

फिर माधव कौशिक ने पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने 24 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए लेकिन सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अटल बिहारी राय ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया।

इस बीच पांचवें ओवर की तीसरी गेंद अटल बिहारी राय ने माधव कौशिक को डॉट गेंद डाली। इसी के साथ इस सीजन में कुल 400 डॉट गेंद का आंकड़ा पूरा हो गया। इस सीजन में अब तक सर्वाधिक डॉट गेंद फेंकने का रिकार्ड लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार के नाम है जो अब तक तक 113 डॉट गेंदें फेंक चुके है।

आठवें ओवर में अनिवेश चौधरी (3) को संगम सिंह ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद रवि सिंह ने 20 गेंदों पर एक चौके व तीन छक्के से 31 रन बनाए।

उनकी पारी का अंत कार्तिक यादव की गेंद पर शुभम चौबे ने कैच लपककर किया। वहीं कार्तिक सिद्धू ने 10 रन बनाए। नोएडा ने 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 112 रन बना लिए थे कि बारिश के चलते खेल रोक देना पड़ा।

खेल दोबारा शुरू होने के बाद कप्तान प्रशांत वीर ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए मात्र 28 गेंदों पर 5 चौके व चार छक्के की मदद से नाबाद 58 रन की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेली।

दूसरे छोर पर शिवा सिंह ने 18 गेंदों पर 1 चौके व एक छक्के से नाबाद 14 रन बनाए। इन दोनों ने तेजी से रन बटोरे जिससे अंतिम ओवर में नोएडा के 27 रन बने, जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल रहे।

काशी से संगम सिंह ने दो विकेट चटकाए। ऋषभ राजपूत, अटल बिहारी राय, कार्तिक यादव व विजय यादव ने एक-एक विकेट साझा किए।

ये भी पढ़ें : हिमांशु का अर्धशतक, भुवनेश्वर का चौका, लखनऊ फाल्कन्स पहली बार फाइनल में

ये भी पढ़ें : खिताबी हैट्रिक पर काशी रुद्रास की नजर, एलिमिनेटर में नोएडा से टक्कर

ये भी पढ़ें : ग्रीन पार्क में क्रिकेट का रोमांच, स्कूली बच्चों की तालियों ने बांधा समां

ये भी पढ़ें : पर्दे के पीछे मेहनत; यूपी टी-20 लीग के ग्राउंड स्टाफ का हुआ सम्मान

ये भी पढ़ें : करन-उपेंद्र के अर्धशतक, कार्तिक की गेंदबाजी, काशी रुद्रास ने मेरठ को 56 रन से हराया

ये भी पढ़ें : हिमांशु-यशु की पारियों के बाद बारिश का खेल, डीएलएस से लखनऊ फाल्कन्स की जीत

ये भी पढ़ें : बारिश ने बदला यूपी टी-20 लीग का प्लेऑफ शेड्यूल, मुकाबले अब लखनऊ में

ये भी पढ़ें : शिवा सिंह की हैट्रिक से नोएडा किंग्स को मिला प्लेऑफ का टिकट

ये भी पढ़ें : अजीत के बाद अभिनंदन व विप्रज के कमाल से लखनऊ फाल्कन्स प्लेऑफ में

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी के 39 गेंदों में 91 रन, कानपुर सुपरस्टार्स की शानदार जीत

ये भी पढ़ें : 67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा

ये भी पढ़ें : करन शर्मा के तूफानी शतक से कानपुर चरण का आगाज़, काशी की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : दादा का सपना, पिता का संघर्ष; अब इकाना में गूंजा हिमांशु के बल्ले का शोर

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से जीत

ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत

ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’

ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त

ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत

ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा

ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह

ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत

ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़े : आर्थिक तंगी के बीच क्रिकेट का जुनून, शक्ति वर्मा ने दिखाई 138 की रफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here