कानपुर। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के कानपुर चरण का आगाज़ मैन ऑफ द मैच काशी के कप्तान करन शर्मा के तूफानी शतक के साथ हुआ। शुक्रवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में काशी की ओर से करन शर्मा ने 102 रन बनाते हुए लीग में अपना तीसरा शतक पूरा किया।
यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS
अभिषेक गोस्वामी ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और विजय यादव ने चार विकेट चटकाए जिससे काशी रुद्रास ने नोएडा किंग्स को 67 रन से शिकस्त दी। काशी ने लगातार चार हार के बाद पहला मैच जीता।
102 रन की कप्तानी पारी के बाद विजय यादव के चार विकेट, नोएडा किंग्स 67 रन से हारा
नोएडा किंग्स ने टॉस जीतकर काशी रुद्रास को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। काशी ने इसका पूरा फायदा उठाया और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में नोएडा किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में 150 रन पर आलआउट हो गयी।

कानपुर चरण के पहले मुकाबले की औपचारिक शुरुआत कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इसी के साथ ग्रीन पार्क स्टेडियम में लीग के निर्णायक चरण का भी विधिवत आगाज़ हुआ।
इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर में यूपी टी-20 लीग के निर्णायक मुकाबलों की शुरुआत होना शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खुशी की बात है। ग्रीन पार्क जैसे ऐतिहासिक मैदान पर लीग के मैच होने से युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और शहर में क्रिकेट का माहौल और मजबूत होगा।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि कानपुर चरण लीग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब मुकाबले निर्णायक दौर में पहुंच चुके हैं। ग्रीन पार्क की ऐतिहासिक विरासत और कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह के बीच खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का शानदार मंच मिलेगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर बनाया। काशी के लिए अभिषेक गोस्वामी और कप्तान करन शर्मा ने पहले विकेट के लिए 102 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की।

अभिषेक गोस्वामी ने 34 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से उम्दा 63 रन बनाए। उन्हें 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक सिद्धू ने बॉबी के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इसके बाद विराट जायसवाल ज्यादा देर नहीं टिक सके और दो रन बनाकर आउट हो गए। साहब युवराज सिंह ने छह गेंदों पर नौ रन का योगदान दिया।
कप्तान करन शर्मा ने महज 51 गेंदों पर 102 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। करन ने नोएडा के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और काशी को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया। वह आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए लेकिन उन्होंने तब तक टीम के बड़े स्कोर की नींव रख दी।
करन शर्मा ने शुभम चौबे के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। शुभम चौबे ने 14 गेंदों पर 17 रन का योगदान किया। नोएडा किंग्स की ओर से नमन तिवारी और बॉबी यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।

जवाब में नोएडा किंग्स 18.4 ओवर में 150 रन ही बना सकी। टीम को शोएब सिद्दीकी और माधव कौशिक ने तेज शुरुआत दिलाई। शोएब पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ राजपूत की गेंद पर साहब युवराज सिंह को कैच थमा कर पवेलियन वापस लौट गए। उनके बाद उतरे अनिवेश चौधरी (3) को विजय यादव ने क्लीन बोल्ड किया।
ये भी पढ़े : करन शर्मा का शतक, अभिषेक का अर्धशतक, काशी रुद्रास ने बनाये 217 रन
ये भी पढ़ें : कानपुर में यूपी टी20 के निर्णायक दौर का आगाज, ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से
ये भी पढ़ें : दादा का सपना, पिता का संघर्ष; अब इकाना में गूंजा हिमांशु के बल्ले का शोर
ये भी पढ़े : इकाना के ‘सुपर ड्रेनेज’ ने बचाया UPT20 का रोमांच, बारिश के बीच 22 मैच पूरे
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से जीत
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग का सफर इकाना में पूरा, अब कानपुर में जमेगा रंग
ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत
ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग
ये भी पढ़ें : रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा
ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त
ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत
ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा
ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह
ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत
ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत
ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच
ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा
ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत
ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप
ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी
ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत
ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया
ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज
रवि सिंह 6 रन बनाकर एलबीडब्लू आउट हो गए। आदित्य शर्मा 15 रन बनाकर अटल बिहारी राय की गेंद पर विकेट के पीछे उपेंद्र यादव को कैच थमा बैठे। माधव कौशिक ने 29 गेंदों पर 2 चौके व चार छक्के की मदद से 42 रन बनाकर कुछ प्रतिरोध किया लेकिन वह विजय यादव की गेंद पर कार्तिक यादव को कैच थमा बैठे।
शिवा सिंह ने 14 रन बनाए जबकि कार्तिक सिद्धू एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान प्रशांत वीर 23 रन बनाकर आउट हुए जबकि वंश खाता भी नहीं खोल सके। काशी की ओर से विजय यादव ने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट चटकाए। ऋषभ राजपूत को तीन जबकि अटल बिहारी राय को दो विकेट मिले।














[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]