कानपुर। कप्तान करन शर्मा व उपेंद्र यादव (57-57) के अर्धशतकों के बाद ऋषभ राजपूत व कार्तिक यादव (3-3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से गत चैंपियन काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के मैच में मेरठ मावेरिक्स को 56 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की।
यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS
ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए लीग के 29वें मैच में काशी रुद्रास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 175 रन का स्कोर बनाया। जवाब में मेरठ मावेरिक्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 119 रन पर आल आउट हो गयी। काशी के कार्तिक यादव को उनकी उपयोगी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जीत से प्लेऑफ की तस्वीर साफ, तीन सितंबर को एलिमिनेटर में नोएडा से होगी टक्कर
मैच की औपचारिक शुरुआत क्रिकगिरी के सीईओ अमित गोयल ने टॉस कराकर की। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, यूपीसीए की एपेक्स काउंसिल के सदस्य सुनील जोशन व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 175 रन बनाए। टीम को विराट जायसवाल और कप्तान करन शर्मा ने पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी करते हुए मजबूत शुरुआत दी। विराट ने 24 गेंदों पर 2 चौके व 2 छक्के से 33 रन की पारी खेली। वह नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर यश गर्ग की गेंद पर अक्षय दुबे को कैच थमा बैठे। उसके बाद सक्षम राय (5) को आरुष गोयल ने आउट किया।
टीम के 105 रन के कुल स्कोर पर कप्तान करन शर्मा आउट हो गए। करन ने 40 गेंदों पर 6 चौके व तीन छक्के से 57 रन की उपयोगी पारी खेली।

फिर विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 4 चौके व पांच छक्के से 57 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए काशी को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरिक्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 27 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गयी थी। सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा खाता भी नहीं खोल सके और दूसरे ओवर में कार्तिक यादव की गेंद पर ऋषभ राजपूत को कैच थमा बैठे।

इसके बाद टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। कप्तान दिव्यांश जोशी ने 19 गेंदों पर दो छक्के की मदद से 20 रन बनाए लेकिन उन्हें अटल बिहारी राय की गेंद पर विकेटकीपर उपेंद्र यादव ने कैच लपकर पवेलियन वापस भेजा।
दिव्यांश राजपूत ने 31 गेंदों पर दो चौके व तीन छक्के से 39 रन, संदीप तोमर ने 24 गेंदों पर तीन छक्के से 29 रन और दिनेश कुमार ने 14 रन का योगदान किया।

काशी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत तय की। कार्तिक यादव ने 4 ओवर में 12 रन देकर व ऋषभ राजपूत ने 13 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। अटल बिहारी राय को दो विकेट मिले।
प्लेऑफ मुकाबले तीन सितंबर से लखनऊ में
इस जीत के साथ काशी रुद्रास ने प्लेऑफ में अपनी सीट पक्की कर ली। काशी और नोएडा किंग्स दोनों के 10 मैचों में पांच-पांच जीत के साथ 10-10 अंक रहे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर काशी तीसरे और नोएडा चौथे स्थान पर रहा।

प्लेऑफ मुकाबले लखनऊ मे खेले जाएंगे जिसमें तीन सितंबर को क्वालीफायर-1 में अंक तालिका में शीर्ष पर रही मेरठ मावेरिक्स की भिड़ंत दूसरे स्थान की लखनऊ फाल्कन्स से होगी। इसी दिन एलिमिनेटर मुकाबले में काशी रुद्रास का सामना नोएडा किंग्स से होगा।
ये भी पढ़ें : हिमांशु-यशु की पारियों के बाद बारिश का खेल, डीएलएस से लखनऊ फाल्कन्स की जीत
ये भी पढ़ें : बारिश ने बदला यूपी टी-20 लीग का प्लेऑफ शेड्यूल, मुकाबले अब लखनऊ में
ये भी पढ़ें : शिवा सिंह की हैट्रिक से नोएडा किंग्स को मिला प्लेऑफ का टिकट
ये भी पढ़ें : अजीत के बाद अभिनंदन व विप्रज के कमाल से लखनऊ फाल्कन्स प्लेऑफ में
ये भी पढ़ें : समीर रिजवी के 39 गेंदों में 91 रन, कानपुर सुपरस्टार्स की शानदार जीत
ये भी पढ़ें : 67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा
ये भी पढ़ें : करन शर्मा के तूफानी शतक से कानपुर चरण का आगाज़, काशी की बड़ी जीत
ये भी पढ़ें : दादा का सपना, पिता का संघर्ष; अब इकाना में गूंजा हिमांशु के बल्ले का शोर
ये भी पढ़े : इकाना के ‘सुपर ड्रेनेज’ ने बचाया UPT20 का रोमांच, बारिश के बीच 22 मैच पूरे
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से जीत
ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत
ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग
ये भी पढ़ें : रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा
ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त
ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत
ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा
ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह
ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत
ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत
ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच
ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा
ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत
ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप
ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी
ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत
ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया
ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज













